{"_id":"5763059b4f1c1b9e7c11b768","slug":"sent-a-three-month-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुकुम गांव में भिजवाया तीन माह का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुकुम गांव में भिजवाया तीन माह का राशन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,रामनगर।
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अफसर
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा जागरूकता दिवस के मौके पर प्रशासन ने आपदा प्रबंधन पर मंथन किया। आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील गांव चुकुम में तीन माह का राशन एवं आपात स्थिति के लिए एक ट्रांसफार्मर भिजवा दिया है। तहसील परिसर में एसडीएम परितोष वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मानसून सत्र के दौरान सभी अधिकारियों को आपस में तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही लोनिवि, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, वन विभाग, नगर पालिका, विद्युत विभाग, पेयजल आदि विभागों के अधिकारियों को चौकन्ना रहने की हिदायत दी गई। वर्मा ने बताया कि परगने में सात बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। जिसमें प्राइमरी पाठशाला छोई, प्राइमरी पाठशाला मोहान, राइंका ढेला, राइंका देवीपुरा, राउमावि सेमलखलिया, प्राइमरी पाठशाला गौजानी, प्राइमरी पाठशाला क्यारी शामिल हैं।
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर बाढ़ संबंधी किसी भी सूचना व पूछताछ के लिए 05947-251349 नंबर शुरू करते हुए कक्ष का प्रभारी नायब तहसीलदार सूरज वत्सल को बनाया गया है। बैठक में तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर, एनसीएस रजवार, डॉ. बीडी जोशी, रेंजर आनंद रावत, राजस्व उप निरीक्षक आरिफ हुसैन, तारा घिल्डियाल, खाद्य निरीक्षक गोपाल बिष्ट आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन