{"_id":"667380b4fd24d142f40d9b96","slug":"sensation-due-to-finding-dead-body-in-sampark-kranti-express-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-100754-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लाश मिलने से सनसनी
Thu, 20 Jun 2024 06:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में लाश मिलने से खलबली मच गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त बरेली,यूपी निवासी मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में बैठे एक यात्री ने मुरादाबाद में रेलवे के इमरजेंसी नंबर 139 पर सूचना देकर बताया कि कोच में एक व्यक्ति अचेत पड़ा हुआ है बावजूद इसके मुरादाबाद में आरपीएफ ने कोई कार्रवाई नहीं की। ट्रेन चलती रही और रामपुर आरपीएफ और रुद्रपुर आरपीएफ ने भी ट्रेन में अचेत यात्री के संबंध में कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया। इसके बाद रात करीब 11 बजे ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर पहुंची तो यहां ट्रेन के गार्ड ने मेमो देकर अज्ञात शव को लालकुआं आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद शव को राजकीय रेलवे पुलिस अपने साथ ले गई।
जीआरपी ने कोच में पूछताछ कर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए तो उसके पास मिले कागजात से मृतक की शिनाख्त मोहल्ला बंजारन थाना नवाबगंज बरेली, यूपी निवासी मोहम्मद मुस्तकीम (40) पुत्र अलीम के रूप में हुई। आधी रात के बाद में जीआरपी ने शव को हल्द्वानी मोर्चरी भिजवा दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक के मुंह एवं नाक से खून बह रहा था। जीआरपी के लालकुआं चौकी प्रभारी नीरज जोशी ने बताया कि मौत होने की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता लग सकेगी। इधर यात्रियों का कहना था कि यदि मुरादाबाद या रामपुर स्टेशन पर आरपीएफ अचेत व्यक्ति की सुध लेती तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। संवाद