फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Senior Congress leader and former Minister of State Gopal Rawat said goodbye to Congress.

Nainital News: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोपाल रावत ने कांग्रेस को कहा अलविदा

Fri, 15 Mar 2024 04:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 15 Mar 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader and former Minister of State Gopal Rawat said goodbye to Congress.
लालकुआं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को रोजाना झटके लग रहे है, अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल रावत ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन

गोपाल रावत ने बताया कि वह मुख्यमंत्री धामी और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित हुए हैं, जबकि कांग्रेस में ना तो संगठन एकजुट है और ना ही आपसी तालमेल है, इसलिए वह कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी दिनों से कांग्रेस पार्टी की नीति और रीतियों में मतभेद देखा जा रहा है जिसके चलते पार्टी हासिये पर चली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास कर रहा है। रावत ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को त्यागपत्र भेज दिया है, जल्द ही वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed