फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Senior advocates and state agitators honored in the High Court

Nainital News: हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ताओं और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Senior advocates and state agitators honored in the High Court
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य, उत्तराखंड हाईकोर्ट और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की रजत जयंती के अवसर पर रविवार को हाईकोर्ट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों व सचिवों सहित राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, आलोक महरा और सुभाष उपाध्याय उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव तथा पलायन की बढ़ती गति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह प्रवृत्ति पर्वतीय राज्य की मूल भावना के विपरीत है। वक्ताओं ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

समारोह में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह पाल, राज्य आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमन शाह, पूर्व अध्यक्ष डीके शर्मा, प्रभाकर जोशी, केएस बोरा, पूरन बिष्ट, आरपी नौटियाल, जेपी जोशी, बीडी उपाध्याय, लोकेंद्र डोभाल, ललित बेलवाल, रामसिंह संभल, केपी उपाध्याय, एमएस त्यागी, राम सिंह बसेड़ा, पूर्व सचिव त्रिभुवन फर्त्याल, विनोद तिवारी, कमलेश तिवारी, विजय प्रकाश बहुगुणा, भुवनेश जोशी, सौरभ अधिकारी, योगेश पचौलिया, दीप जोशी, राजेश जोशी, रवींद्र बिष्ट, कैलाश तिवारी, डीके जोशी, चंद्रमणि साह सहित वर्तमान अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, महिला उपाध्यक्ष मधु नेगी सामंत, सुखवाणी, अनिल मेर आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन एक स्वतः स्फूर्त आंदोलन था जिसमें समाज के हर वर्ग ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में राज्य ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है, लेकिन समग्र विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता ने न्यायमूर्तियों और अधिवक्ताओं का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed