फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Send your election schedule and voter list Bar Association

अपना चुनाव कार्यक्रम और मतदाता सूची भेजें बार एसोसिएशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Send your election schedule and voter list Bar Association
नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल के चेयरमैन मनमोहन लांबा ने सभी बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर कहा है कि वे अपनी एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम और मतदाता सूची भेज चुनाव करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए चुनाव की तिथि से एक माह पहले मतदाता सूची एवं चुनाव कार्यक्रम बार काउंसिल को भेजा जाना आवश्यक है ताकि मतदाता सूची की जांच कर आवश्यक संशोधन एवं सत्यापन किया जा सके और पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा सकें। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड संशोधित नियमावली 2014 के चैप्टर-4 के नियम 40 के अनुसार मतदान संपन्न होने के बाद मतदाता सूची एवं कुल मतदाताओं (जिन्होंने मतदान किया हो) का लिखित विवरण पर्यवेक्षकों एवं चुनाव अधिकारी द्वारा सत्यापित कर दस दिन के भीतर उत्तराखंड बार काउंसिल के कार्यालय को भेजना अनिवार्य है। इसके बाद बार काउंसिल अगली कार्यवाही करेगी। बार काउंसिल के इस पत्र के बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य में बार काउंसिल के अधीन 52 जिला, तहसील व हाईकोर्ट बार एसोसिएशनें हैं और करीब 15 हजार अधिवक्ता बार काउंसिल में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed