{"_id":"5e0d020d8ebc3e87b75cad6e","slug":"send-expire-medicines-back-in-7-days-nainital-news-hld367909125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायर दवाओं को सात दिन में वापस भेजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायर दवाओं को सात दिन में वापस भेजें
विज्ञापन
नैनीताल में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक लेते डीएम सविन बंसल।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष/डीएम सविन बंसल ने सभी चिकित्सालयों के पीएमएस और सीएमएस को निर्देश दिए कि वह दवाओं की मांग शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि जन औषधि केंद्रों को समय से दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। रेडक्रॉस सचिव को निर्देश दिए कि वह एक्सपायरी दवाओं को हफ्ते भर के भीतर वापस भेजना सुनिश्चित करें और यदि संबंधित कंपनी दवा वापस नहीं ले जाती है तो पंद्रह दिन में उक्त दवाओं को नियमानुसार नष्ट किया जाए।
डीएम बंसल बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में रेडक्रॉस की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों को नियमविरुद्ध एवं बिना ऑर्डर के उपलब्ध कराई गई दवाईयों के भुगतान का निर्णय स्पेशल ऑडिट रिपोर्ट मिलने के बाद होगा। स्पेशल ऑडिट टीम जल्द यहां पहुंचेंगी। बंसल ने कहा कि जिन चिकित्सालयों में जन औषधि केंद्र संचालित हैं, वहां संबंधित चिकित्साधीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधीक्षक इन केंद्रों का सक्रियता से नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण करेंगे। जन औषधि केंद्रों के फार्मासिस्ट चिकित्सालय के नियमित फार्मासिस्ट की देखरेख में स्टॉक रजिस्टर और एक्सपायरी रजिस्टर में नियमित अंकन करेंगे। जन औषधि केंद्रों में तैनात फार्मासिस्टों का वेतन सीएमएस एवं पीएमएस के सत्यापन के बाद ही आहरित किया जाएगा।
बंसल ने जिले में पूर्व में संचालित छह चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों में कार्यरत फार्मासिस्टों का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। कहा कि जन औषधि केंद्रों में जेनेरिक दवाओं की खरीद सीधे बीपीपीआई से की जाए, खरीदी हुई दवाओं का नियमित ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन अंकन अनिवार्य रूप से हो। बैठक में सचिव डॉ.रश्मि पंत, सीएमएस डॉ.भागीरथी जोशी, एमएस सुशीला तिवारी चिकित्सालय डॉ.अरुण जोशी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.टीके टम्टा, डॉ.एमएम तिवारी, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, डॉ.बीडी जोशी, डॉ.अजय नैथानी, डॉ.अरविंद आदि थे।
विज्ञापन
रेडक्रॉस सोसायटी ही संचालित करेगी पीएम जन औषधि केंद्र
डीएम बंसल ने कहा कि जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र संचालित करेगी। उन्होंने दवा खरीद और निगरानी के लिए गठित समिति को तीन दिन में दवाईयों की चेक लिस्ट बनाकर अनुमोदन कराने, अस्पतालों में जन औषधि केंद्रों के बारे में एनाउंसमेंट कराने और अस्पताल की पर्ची में जन औषधि केंद्र की मुहर लगाने के भी निर्देश दिए।
इस माह के अंत तक खुल जाएंगे बंद पड़े जनऔषधि केंद्र
डीएम ने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं के चलते बंद पड़े जन औषधि केंद्रों को इसी माह के अंत तक शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोसायटी ने कुंदन लाल, करामत हुसैन एवं शांति देवी के इलाज के लिए पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है।