{"_id":"60b90c3d8ebc3e7c51733b89","slug":"sena-bharti-in-pithauragarh-haldwani-news-hld4264951134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 27 जून को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 27 जून को होगी
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। सेना भर्ती में चिकित्सा परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 27 जून को होगी। थल सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक भास्कर तोमर ने बताया कि इसी साल 15 से 22 फरवरी तक सीमा छावनी रानीखेत में भर्ती प्रक्रिया हुई थी।
तब यह परीक्षा 25 अप्रैल को प्रस्तावित थी। तब परीक्षा स्थगित होने के बाद सेना भर्ती की चिकित्सा परीक्षा में सफल पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अब 27 जून को होगी। इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय में आकर अभ्यर्थी पुराना प्रवेश पत्र जमा कर नया प्रवेश पत्र ले सकेंगे।
यह प्रक्रिया रोजाना सुबह 8:30 बजे शुरू होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से कोविड नियमों का पालन कर फेस मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर साथ लाने को कहा है।
इसके लिए तहसीलवार रोस्टर बनाया गया है। पांच जून को लोहाघाट, छह जून को पाटी, बाराकोट, पूर्णागिरि, सात जून को चंपावत, आठ जून को तहसील मुनस्यारी, नौ जून को धारचूला, 10 जून को डीडीहाट, 11 जून को देवलथल और बेड़ीनाग, 12 जून को गंगोलीहाट, 13 जून को पिथौरागढ़, 14 जून को गणाईगंगोली और थल, 15 जून को कनालीछीना और बंगापानी तहसील के अभ्यर्थी आएंगे।