फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Selection Process

सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Thu, 23 Apr 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 23 Apr 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Selection Process

कुमाऊं विवि शिक्षक संघ (कूटा) के एक गुट के 24 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है, लेकिन उसकी विधिवत घोषणा 24 अप्रैल को ही होगी।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर डा.अजय अरोरा, उपाध्यक्ष पर डा.प्रदीप गोस्वामी, महिला उपाध्यक्ष पर डा.किरन बर्गली, महासचिव पर डा.पीडी पंत, संयुक्त सचिव पर डा.तपन नैलवाल, संयुक्त सचिव (संविदा) पर डा.आदेश कुमार जबकि कोषाध्यक्ष पद पर डा.शहराज अली ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


इसके अलावा कला संकाय कार्यकारिणी सदस्य के लिए डा.छवि आर्या व डा.एमसी पंत, विज्ञान के लिए डा.एलएस लोधियाल व डा.एचसी चंदोला, तकनीकी संकाय में डा.वीके सिंह व डा.राजेश्वर कमल कांत आर्या ने नामांकन कराया जबकि वाणिज्य संकाय के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए तथा किसी प्रत्याशि ने नाम भी वापस नहीं लिया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में पदम सिंह बिष्ट, जगत सिंह कफलिया, कुंवर सिंह जलाल, प्रकाश चंद्र पाठक, राजेंद्र सिंह ढैला, प्रदीप कुमार, रितेश कुमार आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed