{"_id":"d0c0590e0c89f8374b495f74430f3b63","slug":"secondary-education-should-consider-the-situation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा के हालात पर रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा के हालात पर रखे विचार
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विद्यालयी शिक्षा बोर्ड मंडल (सीओबीएसई) का 44वां वार्षिक सम्मेलन महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुआ। इसका आयोजन महाराष्ट्र स्टेट ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजूकेशन द्वारा अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती के अवसर पर किया गया था। जिसमें देश, विदेश के 48 शिक्षा बोर्डों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी तथा शोध अधिकारी मनोज कुमार पाठक ने प्रतिभाग किया। अपर सचिव सिमल्टी ने बताया सम्मेलन का मुख्य विषय था ‘माध्यमिक शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार हेतु सर्वोत्तम विधाएं’।
विज्ञापन
सिमल्टी ने माध्यमिक शिक्षा की वर्तमान स्थिति एवं भावी चुनौतियों से निपटने के लिये राज्य शिक्षा बोर्डों की जिम्मेदारियों पर अपना प्रजेंटेशन दिया। शोध अधिकारी मनोज पाठक ने उत्तराखंड में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की विद्यालयों में वर्तमान स्थिति, इसके प्रभाव पर अपना प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन