{"_id":"652859e0a107f2f3710b2d54","slug":"scuffle-between-security-personnel-and-youth-in-sth-haldwani-news-c-337-1-ha11003-2252-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एसटीएच में सुरक्षाकर्मी और युवक में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एसटीएच में सुरक्षाकर्मी और युवक में हाथापाई
Fri, 13 Oct 2023 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल की स्टाफ पार्किंग में बाइक लेने पहुंचे युवक और सुरक्षाकर्मी के बीच हाथापाई हो गई। इसके पिथौरागढ़ जिले के एक विधायक को दखल देनी पड़ी। विधायक के फोन के बाद युवक को बाइक ले जाने दी गई। मामला मेडिकल कॉलेज प्राचार्य तक भी पहुंच गया है।
एसटीएच में मंगलवार को एक युवक ने स्टाफ पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी की। इसके बाद करीब रात 10 बजे बाइक लेने पहुंचा। तब तक अस्पताल का गेट बंद हो गया था। सुरक्षाकर्मियों ने युवक से स्टाफ पास दिखाने के लिए कहा। पास नहीं दिखा पाने पर गार्ड ने उसे पैदल जाकर ब्लड बैंक के करीब पार्क स्कूटी लाने के लिए कहा, इस पर युवक नाराज हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने सुरक्षा कर्मी से अन्य वाहनों को पार्क किए जाने को लेकर सवाल किया तो दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई।
गार्ड ने युवक को परिसर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवक ने विधायक से फोन कराया तब गार्ड ने उसे परिसर में स्कूटी से बाइक तक जाने दिया। मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद