फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scorpio entered the Phato tourist zone in ramnagar

Ramnagar News: फाटो पर्यटन जोन में घुसी स्कॉर्पियो, वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 09 Jun 2025 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 09 Jun 2025 04:58 PM IST
सार

फाटो पर्यटन जोन में एक स्कॉर्पियो घुस गई। इसका वीडियो वायरल होने पर वन विभाग की ओर से स्कॉर्पियों पर वन अपराध में मुकदमा किया है।

विज्ञापन
Scorpio entered the Phato tourist zone in ramnagar
फाटो पर्यटन जोन में घुसी स्कॉर्पियों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के फाटो पर्यटन जोन में एक स्कॉर्पियो घुस गई। इसका वीडियो वायरल होने पर वन विभाग की ओर से स्कॉर्पियों पर वन अपराध में मुकदमा किया है।
विज्ञापन


फाटो पर्यटन जोन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जिप्सी में सवार पर्यटक एक वॉटर हॉल में बैठे बाघ का दीदार कर रहे। इसी दौरान एक काली रंग की स्कॉर्पियों पर्यटकों के पास से गुजरी। यह देखकर सभी पर्यटक हैरान नजर आये। वीडियो के वायरल होते ही तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वन विभाग एक्शन में आया। वीडियो में दिख रही कार के नंबर को ट्रेस कर चालान काटा गया। इसके बाद कोतवाली रामनगर में कार और उसमें सवार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वन विभाग की ओर से स्कॉर्पियों पर वन अपराध में मुकदमा किया है।
विज्ञापन


वन विभाग वीडियो की जांच कर रहा है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि एक स्कॉर्पियो कार कॉर्बेट पार्क के झिरना रेंज के झुलुमोड़ गेट से घुस गई। जब वन कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो स्कॉर्पियों में सवार लोग वहां से भाग गए। फिलहाल चालान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed