फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scorched youth dies due to fire in sugarcane field

गन्ने के खेत में आग लगने से झुलसे युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Scorched youth dies due to fire in sugarcane field
प्रतीकात्मक।
रामनगर। ग्राम मालधन तुमड़िया डैम में गन्ने के खेत में आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से खेत में मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। उनसे बचने के लिए वह भाग रहा था मगर आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

मालधन तुमड़िया डैम निवासी 27 वर्षीय जीत सिंह और उसकी पत्नी बलविंदर कौर गन्ना छील रहे थे। पास में उन्होंने आग जला रखी थी। अचानक आग के धुएं से मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। बचने के लिए जीत सिंह गुरनाम सिंह के गन्ने के खेत में जा छिपा। इस दौरान वह आग की लपटों की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे 108 से रामनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी चरण सिंह ने बताया कि जीत के तीन भाई और एक बहन हैं। एक भाई की पहले मौत हो चुकी हैं। चरण सिंह के अनुसार जीत ने रिश्तेदारों के यहां से एक लड़की को गोद ले रखी है। वह मजदूरी करता था। मालधन चौकी प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने जीत के भाई मलकीत सिंह व भाभी परमवीर कौर से बात की थी। दोनों ने बताया कि खेत में सभी लोग गन्ना छील रहे थे। ठंड लगने की वजह से आग जलाई गई थी। आग के धुएं से पेड़ में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए हर कोई इधर-उधर भागने लगा। इस बीच जीत सिंह आग तरफ चला गया। उसके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed