फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scooty is parked at home, three online challans issued in Tripura

Nainital News: घर में खड़ी है स्कूटी, त्रिपुरा में कटे तीन-तीन ऑनलाइन चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Scooty is parked at home, three online challans issued in Tripura
हल्द्वानी।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर के वार्ड नंबर एक निवासी युवक की स्कूटी घर में खड़ी है। नवंबर 24 से फरवरी 25 के बीच इस स्कूटी के तीन-तीन चालान कटे और वह भी त्रिपुरा में। परेशान वाहन स्वामी ने इसकी जानकारी दिनेशपुर थाना प्रभारी के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी है। वार्ड नंबर एक गांधी नगर निवासी राहुल पाटनी ने शिकायती पत्र में कहा कि उसके पास स्कूटी है, जिसका नंबर यूके 06 बीबी 3055 है। इस स्कूटी का तीन चालान सात नवंबर 2024, 21 फरवरी व 28 फरवरी 2025 को कटा। सभी चालान त्रिपुरा राज्य में कटे हैं जबकि वाहन ऊधमसिंह नगर में उनके पास है। उन्हें शक है कि उनके वाहन की नंबर प्लेट लगाकर कोई उपयोग में ला रहा है। उन्होंने जांच की मांग की है। एआरटीओ बीके सिंह ने कहा कि शिकायती पत्र अभी नहीं मिला है। यदि मिला तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed