{"_id":"5da62c968ebc3e014b5fb2f4","slug":"scooter-rider-falls-into-a-ditch-young-man-dies-haldwani-news-hld360555744","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल को खाई से निकालने के लिए अमरप्रीत ने उतार कर दी पगड़ी, बचाई एक जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल को खाई से निकालने के लिए अमरप्रीत ने उतार कर दी पगड़ी, बचाई एक जान
Wed, 16 Oct 2019 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
विकास यादव, अमर उजाला, हल्द्वानी
विकास यादव, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
घायल को खाई से निकालने के लिए पगड़ी उतारने वाले अमरप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी में भुजियाघाट के पास दो युवक मंगलवार को खाई में गिर गए। खाई में गिरे युवकों को बाहर निकालने के लिए मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी अमरप्रीत ने पगड़ी उतारकर मदद के लिए सौंप दी। गुरु की शिक्षा और गुरु के मंत्र को मानवता की सेवा में लगाने वाले अमरप्रीत का कहना है कि किसी की जान बचाने से बड़ा कोई धरम नहीं है। अमरप्रीत के इस इंसानियत भरे काम से एक युवक की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
अमरप्रीत ने बताया कि वह परिजनोें को काठगोदाम रेलवे स्टेशन छोड़कर कार से वापस नैनीताल जा रहे थे। करीब सवा सात बजे भुिजयाघाट से कुछ दूर झरने के पास पता चला कि दो युवक खाई में गिर गए हैं। एक को बाहर निकाल लिया गया था जबकि दूसरे को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे लोग रस्सी मांग रहे थे।
विज्ञापन
गुरु की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए मैंने पगड़ी उतारकर दी। वहीं मौजूद एक शख्स ने अपना परना उतारकर खाई में उतरे लोगों को दे दिया। इसके बाद दूसरे घायल को निकाल लिया गया। वहां खाई में गिरे युवकों की मदद के लिए करीब 20-25 लोग थे। अमरप्रीत का कहना है कि पगड़ी से किसी की जान बच सकती है तो ऐसा किया। अमरप्रीत पेशे से व्यवसायी हैं।
विज्ञापन
एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
भुजियाघाट में मंगलवार की देर शाम स्कूटी सवार दो युवक खाई गिर गए। प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।नैनीताल रोड से मंगलवार की रात स्कूटी से आ रहे दो युवक भुजियाघाट स्थित खाई में नीचे गिर गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को किसी प्रकार निकालकर 108 नंबर एंबुलेंस से अस्पताल के लिए भेज दिया। डॉक्टरों ने बताया कि एक युवक की पहले ही मौत हो चुकी थी। घायल युवक ने अपना नाम मयंक पांगती निवासी त्रिलोक नगर मल्ली बमौरी बताया है। मृत युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

हल्द्वानी भुजिया घाट में स्कूटी के साथ दो लोग गिरे। अमर उजाला