फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scientists of our Aries Dipankar Banerjee also in Aditya Mission

Aditya-L1 Launch: आदित्य मिशन में नैनीताल के वैज्ञानिक भी, जानिए कौन है संस्थान निदेशक दीपांकर बनर्जी

Sat, 02 Sep 2023 05:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो गिरीश रंजन तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 Sep 2023 05:08 PM IST
सार

एरीज में प्रोजेक्ट इंचार्ज एरीज के निदेशक डॉ. दीपांकर बनर्जी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है। सपोर्ट सेल में असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंचार्ज डॉ. वैभव पंत तथा अन्य शोधार्थी शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Scientists of our Aries Dipankar Banerjee also in Aditya Mission
एरीज के निदेशक दीपांकर बनर्जी

विस्तार

चंद्रयान की सफलता के बाद देश महत्वाकांक्षी सूर्य मिशन की ओर बढ़ गया है। सूर्य के अध्ययन के लिए आज लांच होने वाले आदित्य एल1 मिशन में नैनीताल स्थित आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। एरीज के अनेक वैज्ञानिक इस मिशन से जुड़े हैं।

विज्ञापन


एरीज के निदेशक दीपांकर बनर्जी को इससे प्राप्त डाटा विश्लेषण और विद्यार्थियों को इनके अध्ययन के लिए प्रशिक्षित करने को गठित साइंस वर्किंग ग्रुप का सह अध्यक्ष बनाया गया है। डाॅ. बनर्जी आदित्य की लांचिंग में शामिल होने के लिए लांचिंग साइट श्रीहरिकोटा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


इसरो की ओर से इस मिशन के माध्यम से वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों सहित एवं आम जनों को इसरो से जोड़ने के उद्देश्य से सपोर्ट सेल का गठन किया है। इसके लिए एरीज में प्रोजेक्ट इंचार्ज एरीज के निदेशक डॉ. दीपांकर बनर्जी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है। सपोर्ट सेल में असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंचार्ज डॉ. वैभव पंत तथा अन्य शोधार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषण के तरीके बताए 
यह सपोर्ट सेल मिशन से प्राप्त होने वाले डाटा को खगोल वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों आदि से शेयर करेगी और विद्यार्थियों व आम जनों में विज्ञान के प्रति रुचि, वैज्ञानिक समझ विकसित करने का कार्य करेगी। साथ ही सपोर्ट सेल देश के अन्य क्षेत्रों में भी संस्थानों में कार्यशाला का आयोजन करवा रही है।


ये भी पढ़ें...67 रुपये के लिए न्याय की लड़ाई: ऑनलाइन मंगाई किताब नहीं आई, आयोग की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने सुनाया ये फैसला

इनमें वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों व शोधार्थियों आदित्य मिशन की उपयोगिता तथा इससे प्राप्त होने वाले डाटा की उपलब्धता और इसके अध्ययन तथा विश्लेषण के तरीके बताए जा रहे हैं। इस कड़ी में अंतिम कार्यशाला 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आईआईटी कानुपर में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed