{"_id":"611acb7f8ebc3e4315146528","slug":"schools-from-class-six-to-eight-also-opened-haldwani-news-hld434727298","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा छह से आठ तक के स्कूल भी खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा छह से आठ तक के स्कूल भी खुले
विज्ञापन
एमबी इंटर कॉलेज में कक्षा 7के छात्रों को पढ़ाते अध्यापक। संवाद
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिले के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में सोमवार से छठी से आठवीं तक की कक्षाएं भी शुरू हो गईं। जिले के 218 जूनियर हाईस्कूलों में पहले दिन बच्चों की 52.54 फीसदी उपस्थिति रही। इन विद्यालयों में पंजीकृत 6766 बच्चों में से 3555 बच्चे ऑफलाइन पढ़ाई करने स्कूल पहुंचे। चार महीने बाद कक्षा छह से आठ तक के स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं में काफी खुशी देखी गई। इधर, पब्लिक स्कूल 18 अगस्त से खुलेंगे। स्कूल प्रबंधकों का दावा है कि एसओपी के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज राजपुरा में शिक्षक कक्षा छह में पढ़ाते दिखे। एमबी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी कालाढूंगी रोड, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, एचएन इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल जेल रोड, ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में बच्चे कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने से काफी खुश थे। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्र ने बताया कि हल्द्वानी ब्लाक में कुल 215 शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय हैं जिसमें से सोमवार तक 198 विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हो चुका है। इन विद्यालयों में कक्षा छह से 12 वीं तक कुल 44,843 बच्चे अध्ययनरत हैं जिसमें से 15621 बच्चे उपस्थिति हुए। उन्होंने बताया कि 22716 बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई की।
पहले दिन जूनियर हाईस्कूलों में 52 फीसदी से बच्चों की उपस्थिति रही। नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं में 62 फीसदी से बच्चों की उपस्थिति पहुंच गई है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि अभिभावकों की सहमति अवश्य प्राप्त की जाए और एसओपी के तहत ही कक्षाओं का संचालन करें।
विज्ञापन
- केके गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी