{"_id":"61b5008cbb939e3cb517ee39","slug":"saturday-camp-of-kumaun-commissnor-haldwani-news-hld447343034","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक शनिवार 10 से पांच कैंप कार्यालय में कमिश्नर जनता दरबार लगाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक शनिवार 10 से पांच कैंप कार्यालय में कमिश्नर जनता दरबार लगाएंगे
विज्ञापन
काठगोदाम स्थित सर्किट हाऊस में प्रेसवार्ता करते कमिश्नर दीपक रावत। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि वह हर शनिवार 10 बजे से शाम पांच बजे तक कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जनता की समस्याएं सुनेंगे। कोई भी फरियादी अपनी समस्याएं बता सकता है।
कमिश्नर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कुमाऊं में रुके बड़े प्रोजेक्टों को आगे बढ़ाना है। इसमें सड़क प्रमुख रूप से है। पब्लिक सर्विसेज जैसे राशन कार्ड, बिजली, पानी आदि लोगों को सही समय पर मिले और उनकी समस्याओं का निदान हो। पब्लिक डीलिंग वाले विभागों का वह खुद भी निरीक्षण करेंगे।
टूरिज्म को बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। पर्वतीय क्षेत्र के हर्बल प्रोडेक्ट की बड़े महानगरों में बहुत बड़ी मांग है। हम इस मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर्बल प्रोजेक्ट से लोगों को जोड़ते हुए उन्हें स्वरोजगार दिया जाएगा। इसके लिए सभी सीडीओ को प्राथमिकता के आधार पर काम करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
जाम से निपटने के लिए बनेगी कार्ययोजना
हल्द्वानी। कमिश्नर ने कहा कि हल्द्वानी शहर में जाम बड़ी समस्या है। इसके लिए भी ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। शिकायतें मिल रही हैं कि बड़े मॉल जब बने तो उनमें पार्किंग दिखाई गई थी, अब मॉल मालिकों ने इस पर दुकान खोल दी है। वाहनों की पार्किंग सड़कों पर हो रही है। इसे भी दिखाया जाएगा।