फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sainik School Ghorakhal becomes football winner

Nainital News: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल बना फुटबॉल विजेता

Fri, 26 Apr 2024 05:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 26 Apr 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Sainik School Ghorakhal becomes football winner
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में ग्रुप बी सैनिक स्कूल्स फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ग्रुप बी की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, सैनिक स्कूल झांसी, सैनिक स्कूल झुंझुनू और सैनिक स्कूल रेवाड़ी की बालक और बालिका वर्ग की टीमें शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एयर फोर्स स्टेशन भवाली के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन दास रहे। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग (बालक) अंडर 17 में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की टीम ने सैनिक स्कूल रेवाड़ी को 8 -1 से मात दी। इस दौरान प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, उप प्रधानाचार्य कमांडर एस. नागराजन, कार्यवाहक वरिष्ठ अध्यापक एसी. राय, कार्य प्रभारी विकास कोटनाला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed