{"_id":"5918a59a4f1c1b413a850d05","slug":"sailians-car-collapses-four-injured-including-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों की कार खाई में गिरी, महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों की कार खाई में गिरी, महिला समेत चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार की शाम रातीघाट के पास पर्यटकों की आई टेन कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार सैलानी घायल हो गए। सीएचसी खैरना में प्राथमिक इलाज के बाद दो लोगों को हल्द्वानी भेजा गया।
विज्ञापन
नैनीताल से कौसानी की ओर जा रही सैलानियों की आई टेन कार संख्या यूके 08 एन-5568 जैसे ही रातीघाट के पास पहुंची ही थी कि असंतुलित होकर लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। लोगों ने किसी तरह सैलानियों को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए निजी वाहन से सीएचसी खैरना पहुंचाया।
विज्ञापन
घायलों में गौरव यादव (27) पुत्र देवकरन यादव निवासी मुलकता जिला मुरादाबाद यूपी, नवनीत यादव (37) पुत्र महावीर सिंह, रानी यादव (25) पत्नी नवनीत यादव निवासी धौलागड़ जिला बिजनौर यूपी और रोहित शर्मा (25) पुत्र राधेलाल शर्मा निवासी धनौरीमाफी, जिला अमरोहा शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएचसी खैरना से गौरव और रानी को हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस के मुताबिक कार को नवनीत चला रहा था। हादसे का कारणों का पता नहीं चल सका है।