{"_id":"660a1d01be524de9b60e88cb","slug":"sachin-took-photo-with-policemen-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-102830-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sachin Tendulkar: रामनगर में सचिन ने पुलिसकर्मियों के साथ खिंचवाई फोटो, अब दिल्ली रवाना हो गए मास्टर ब्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sachin Tendulkar: रामनगर में सचिन ने पुलिसकर्मियों के साथ खिंचवाई फोटो, अब दिल्ली रवाना हो गए मास्टर ब्लास्टर
Mon, 01 Apr 2024 08:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:39 AM IST
सार
28 मार्च को पूर्व क्रिकेटर व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली व पांच दोस्तों के साथ पहुंचे थे। कॉर्बेट में जंगल की सफारी करने के बाद रविवार सुबह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल की सफारी करने के बाद रविवार सुबह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सचिन ने इस दौरान जहां रिजॉर्ट कर्मियों से मुलाकात की तो वहीं पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ दिए।
विज्ञापन
28 मार्च को पूर्व क्रिकेटर व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली व पांच दोस्तों के साथ पहुंचे थे। 29 मार्च को उन्होंने कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में जंगल सफारी की और खिनानौली रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। 30 मार्च की शाम को ही वह पार्क से बाहर गए और ताज रिजॉर्ट में रुके। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे वह रिजॉर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली जाने से पहले सचिन तेंदुलकर ने रिजॉर्ट कर्मियों के साथ और सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाई। रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि वह रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी शानदार रही
सीटीआर निदेशक डा. धीरज पांडेय ने बताया कि जंगल सफारी के दौरान वह बेहद उत्साहित नजर आए। वन कर्मियों के साथ मिलने के बाद उन्होंने कहा कि कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी का अनुभव शानदार रहा है। यदि भविष्य में फिर मौका मिला तो वह एक बार फिर से कॉर्बेट पार्क आयेंगे।
विज्ञापन