फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rural torch landed on the road

मशाल लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Tue, 29 Dec 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Tue, 29 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rural torch landed on the road

वन ग्रामीणों ने सोमवार की शाम मशाल जुलूस निकालकर राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति, जनजाति संगठन के जिलाध्यक्ष एस लाल, गोपाल शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ो वन ग्रामीणों ने मशाल लेकर जुलूस निकाला। भवानीगंज चौक पर हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि शासन-प्रशासंन ग्रामीणों की मांग को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। अब हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वन ग्रामीणों को राजस्व ग्राम घोषित करने सहित बिजली, सड़क, पानी, स्कूल, पंचायत भवन, सिंचाई नहर बनाने की मांग उठाई।

विज्ञापन


इस दौरान रमेश चंद्र, हेमा टम्टा, चंद्र प्रकाश थपलिया, देवेंद्र सिंह, कैलाश पपनै, राम सिंह, पुष्कर लाल, मोहन सिंह, मो. ताहिर, किशोर कुमार, हरीश पंचवाल, हरी राम, खुशाली राम, पनीराम, शिवनाथ गोस्वामी, नंदन सिंह रावत, पान सिंह रौतेला, बचुली देवी, मुन्नी देवी, कांति देवी, हरूली देवी, शांति देवी, हेमा देवी, नाजरा, संगीता रावत, प्रियंका आर्या, हेमा देवी, मंजू पपनै, सरिता सिंह, हरूली देवी, मेघा कुमारी समेत सैंकड़ो वन ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालूसिद्ध नई बस्ती, पूछड़ी, किशनपुर छोई, टेड़ा खत्ता, चौपड़ा, लेटी, आमडंडा खत्ता, रिंगौड़ा खत्ता, देवीचौड़ खत्ता, सुंदरखाल, सिमानी खत्ता, कुंभगडार खत्ता, कारगिल पटरानी, नत्थावली, मालधनचौड़ नंबर 8-10, पटरानी, शिवनाथपुर, हनुमानगढ़ी, चूनाखान, बेलगढ़ गठिया, तुमड़िया डाम खत्ता, अर्जुननाला।


मशाल जुलूस से पहले लखनपुर में आयोजित वन ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने पर सहमति जताई। उनका कहना है जब सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सकती तो वोट क्यों डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed