{"_id":"62c08007ceea0d464c3d98f9","slug":"rudrapur-to-kathgodam-fourlane-highway-work-incomplete-haldwani-news-hld467805138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर से काठगोदाम फोरलेन हाइवे का काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर से काठगोदाम फोरलेन हाइवे का काम अधूरा
विज्ञापन
फोरलेन हाईवे के काम अधूरा पड़ा होने के कारण उड़ रही धूल। अमर उजाला
हल्द्वानी। तय समय सीमा पर रुद्रपुर से काठगोदाम फोरलेन हाईवे का काम पूरा नहीं होने पर एनएचएआई ने सद्भाव कंपनी को नोटिस भेजा है। साथ ही सद्भाव कंपनी का ठेका निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए फोरलेन हाईवे के दोबारा टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं।
रुद्रपुर से काठगोदाम तक 49 किमी सड़क फोरलेन होनी थी। 2014 में इस सड़क का ठेका सद्भाव कंपनी को दिया गया था। ठेका शर्तों के अनुसार इस सड़क का काम नवंबर-2019 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन कंपनी समय पर काम पूरा नहीं कर सकी। सड़क न बन पाने पर एनएचएआई ने दो बार समय सीमा बढ़ाई। इसके बाद भी कंपनी फोरलेन हाईवे का काम पूरा नहीं कर पाई।
एनएचएआई ने सड़क बनाने के लिए अंतिम बार 30 जून 2022 की समय सीमा निर्धारित की थी। इस अवधि में भी कंपनी सड़क को पूरा नहीं कर पाई। अभी 60 प्रतिशत ही काम हो पाया है। अब एनएचएआई ने कंपनी को नोटिस भेजकर 60 दिन में जवाब देने को कहा है। साथ ही कंपनी का ठेका निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उधर एनएचएआई ने फोरलेन के बचे हुए काम को पूरा करने के लिए एक जुलाई को नए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं।
विज्ञापन
कोट
तीन बार समय सीमा बढ़ाने के बाद भी सद्भाव कंपनी रुद्रपुर से काठगोदाम तक बन रहे फोरलेन र्हाइवे का काम पूरा नहीं कर पाई है। कंपनी का ठेका निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही बची सड़क और रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए एक जुलाई को नए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं।
- योगेंद्र शर्मा, पीडी, एनएचएआई
सड़क चलने लायक भी नहीं बची
हल्द्वानी। फोरलेन सड़क का काम अधूरा होने के कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। अब ये सड़क चलने लायक भी नहीं बची है। आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है। कंपनी सड़कों के गड्ढे भी नहीं भर रही है। जगह-जगह सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है।