फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ruckus among villagers over beating of young man, police station surrounded, police line present

Nainital News: युवक को पीटने पर ग्रामीणों का हंगामा, कोतवाली घेरी, सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 27 May 2024 05:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 27 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among villagers over beating of young man, police station surrounded, police line present
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी में पर्यटकों के नहाने जाने की सूचना देने गर्जिया चौकी पहुंचे युवक को पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने पीट दिया। सिपाही द्वारा पिटे जाने पर ग्रामीण भड़क गए और चौकी का घेराव कर दिया। बाद में रात करीब आठ बजे ग्रामीण रामनगर कोतवाली पहुंचे और हंगामा कर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस पर पुलिस अधिकारियों ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

सुंदरखाल निवासी 17 वर्षीय गणेश आर्य पुत्र भोपाल राम गांव में ही चाय की दुकान चलाता है। युवक ने बताया कि हाल ही में कोसी नदी में डूबने से लखनऊ के पर्यटक की मौत हुई थी। ऐसे में पुलिस कर्मियों ने उसकी दुकान पर कोसी नदी में नहाने जाने वालों की सूचना देने को कहा था। उसकी दुकान के बगल से कोसी नदी में जाने का रास्ता है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ पर्यटक कोसी नदी में नहाने जा रहे थे। पहले तो उसने ही जाने से रोका, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद वह गर्जिया चौकी पर पहुंचा और वहां मौजूद सिपाही विक्रम सिंह को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि विक्रम सिंह नशे की हालत में था और वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो सिपाही ने सैंडिल उसकी गर्दन पर मार दिया। इसके बाद युवक अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों में बढ़ गया आक्रोश
घटना की जानकारी होने के बाद सैकड़ों ग्रामीण एकत्र होकर गर्जिया चौकी पहुंचे और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर चौकी इंचार्ज तारा सिंह राणा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराने और निलंबन करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि इससे पहले भी सिपाही ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करता रहा है। इस पर सिपाही को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए रामनगर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पहुंच गए सैकड़ों ग्रामीण
रविवार रात करीब आठ बजे सैकड़ों ग्रामीण रामनगर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में एसएसआई प्रथम मोहम्मद युनूस को घटना की जानकारी दी और सिपाही को निलंबित करने की मांग करने लगे। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख संजय नेगी, भाजपा नेत्री भावना भट्ट, आशा बिष्ट, शिखर भट्ट, ललित कड़ाकोटी आदि भी कोतवाली पहुंच गए और आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



सीओ रामनगर, भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एसएसपी को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed