{"_id":"479faadd33e25f3cbfca82814b455b7a","slug":"rubbish-bin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकुचियाताल में न सफाई की व्यवस्था और न स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकुचियाताल में न सफाई की व्यवस्था और न स्ट्रीट लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
Updated Sun, 22 Mar 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
नौकुचियाताल में न तो सफाई की कोई व्यवस्था है और न ही वहां झील किनारे स्ट्रीट लाइट ही है। इसके चलते यहां पहुंचने वाले सैलानियों को काफी दिक्कतें होती हैं। स्थानीय लोगों और क्षेत्र के पर्यटन कारोबारियों की मांग के बावजूद अब तक इस पिकनिक स्पाट की समस्याएं हल नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
नौकुचियाताल भीमताल ब्लाक की एक ग्रामसभा है। कुछ साल पहले एक स्वयं सेवी संस्था ने पर्यटन कारोबारियों को साथ लेकर कमलताल झील संरक्षण समिति गठित की थी, लेकिन यह संस्था भी वहां दो-चार कूड़ेदान और बोर्ड लगाकर फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रही। वर्तमान में संस्था की ओर से लगाए गए कूड़ेदान भी गलने लगे हैं।
विज्ञापन
पर्यटन व्यवसायियों ने कई बार जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में सफाई के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। नतीजतन जगह-जगह चिप्स के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें, डिस्पोजबल ग्लास आदि पड़े नजर आते हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान विशन पोखरिया, नौका चालक समिति के अध्यक्ष दुर्गादत्त पलड़िया, भाजयुमो नेता जितेंद्र चनौैतिया, रविंद्र कर्नाटक, राकेश बृजवासी आदि बताते हैं कि कई बार विभागीय अधिकारियों से पिकनिक स्पाट में सफाई और स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।