नैनीताल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखण्ड नगर कार्यवाह व हाई कोर्ट अधिवक्ता सुयश पंत के नेतृत्व में अधिवक्ता भारत मेहरा,दरबान सिंह एवं विश्वकेतु वैद्य आदि के प्रयास द्वारा बिरला चुंगी में 5 परिवारों तथा वेलड्राप कंपाउंड, पोस्ट ऑफिस मल्लीताल, में 5 परिवारों की आटा ,चीनी, दाल,तेल, चायपत्ती, नमक, मसाले व साबुन देकर मदद की। इसमें नैनीताल में फंसे बाईक टैक्सी ड्राइवर चालक व विद्यार्थी शामिल थे जो लॉक डाउन के कारण नैनीताल में फंसे हैं तथा धनाभाव के कारण भोजन की किल्लत से परेशान हैं। सुयश पंत ने बताया कि जबतक लॉक डाउन रहेगा ऐसे ही निरंतर राहत सामग्री का वितरण जारी रहेगा।