{"_id":"657d631be04e34ae86077330","slug":"rohit-dangi-of-almora-became-lieutenant-in-army-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित डांगी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान: आर्मी में बने लेफ्टिनेंट, दादा और पिता भी दे चुके हैं सेना में सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित डांगी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान: आर्मी में बने लेफ्टिनेंट, दादा और पिता भी दे चुके हैं सेना में सेवा
Sat, 16 Dec 2023 02:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:13 PM IST
सार
रोहित सिंह डांगी देहरादून में पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पासिंग आउट के बाद पिता जीवन सिंह डांगी और मां लीला डांगी ने रोहित के कंधों पर सितारे सजाए और कैप पहनाई।
विज्ञापन
रोहित सिंह डांगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एचएमटी निलियम कॉलोनी निवासी रोहित सिंह डांगी देहरादून में पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पासिंग आउट के बाद पिता जीवन सिंह डांगी और मां लीला डांगी ने रोहित के कंधों पर सितारे सजाए और कैप पहनाई। इस दौरान उनके साथ दादा शिव सिंह डांगी, दादी पुष्पा डांगी चौथी पीढ़ी के युवा पोते को खुशी से निहारते दिखे।
मूलरूप से मल्ला डांगीखोला, मजखाली रानीखेत जिला अल्मोड़ा निवासी रोहित सेना में सेवा देने वाले परिवार में चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं। इससे पूर्व रोहित के परदादा स्व. शेर सिंह डांगी 1941-1957 (नायक), दादा शिव सिंह डांगी 1968-1996 (ऑनरेरी कैप्टन) और पिता जीवन सिंह डांगी 1992-2022 तक (ऑनरेरी सूबेदार मेजर) के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। रोहित की शिक्षा आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी से हुई। उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है।
प्रकाश नदगली, पार्वती नदगली समेत क्षेत्रवासियों ने उनके अफसर बनने पर खुशी जताई।