फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ROB in Haldwani

रेलवे से अनुमति न मिलने के कारण आरओडब्लु का का काम अटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ROB in Haldwani
हल्द्वानी। आठ महीने से रेलवे एनएचएआई की ओर से भेजे गए आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के डिजाइन को दबाए बैठा है। रेलवे न तो डिजाइन को गलत बताकर फेल कर रहा है न ही पास कर रहा है। इस कारण आरओबी का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। उधर, एनएचएआई ने फोरलेन हाइवे बनाने की तिथि 30 जून रखी है।
विज्ञापन

नरीमन तिराहे से वाया गौलापार-तीनपानी होते हुए रुद्रपुर तक फोरलेन हाइवे बनना है। इस पर काम भी चल रहा है। एनएचएआई ने इसे बनाने की अंतिम समय सीमा 30 जून तय की है लेकिन इस समय सीमा में तीनपानी के पास रेलवे लाइन के ऊपर से बनने वाले ब्रिज का शामिल नहीं किया गया है। पूर्व में एनएचएआई की ओर से यहां पर बनने वाले आरओबी का डिजाइन रेलवे को भेजा गया था। तब रेलवे ने इस डिजाइन पर आपत्ति लगाकर इसे वापस कर दिया था। इसके बाद एनएचएआई ने दोबारा इन आपत्तियों को निस्तारित कर डिजाइन रेलवे को भेजा था लेकिन आठ महीने से रेलवे इस डिजाइन को न तो पास कर पाया न ही कोई आपत्ति लगाकर वापस कर पाया। इस कारण ये आरओबी फंसा पड़ा है।
विज्ञापन

रेलवे को आरओबी का डिजाइन भेजा था। आठ महीने बाद भी यह डिजाइन रेलवे के पास पड़ा है। अभी तक रेलवे ने इस पर कुछ नहीं बताया है। - योगेंद्र शर्मा, पीडी एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed