फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways bus and dumper collide near Haldua, conductor injured

Nainital News: हल्दुआ के पास रोडवेज बस और डंपर की भिड़ंत, परिचालक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus and dumper collide near Haldua, conductor injured
रामनगर। देहरादून से काठगोदाम जा रही रोडवेज बस की हल्दुआ के पास एक डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ही वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस में बैठे 33 यात्री सुरक्षित हैं। बस सुबह पांच बजे जब हल्दुआ क्षेत्र के पास पहुंचीं तभी काशीपुर की ओर आ रहे एक डंपर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस का आगे का शीशा टूट गया। हादसे में परिचालक हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अग्निशमन विभाग के स्टेशन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। बस के परिचालक को चोटें लगी हैं जिन्हें उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed