फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roads of Haldwani are in disrepair, people are also troubled by the problem of electricity and water: Sumit

हल्द्वानी की सड़कें खस्ताहाल, बिजली पानी के संकट से भी जनता त्रस्त : सुमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roads of Haldwani are in disrepair, people are also troubled by the problem of electricity and water: Sumit
हल्द्वानी में प्रेसवार्ता करते विधायक सुमित हृदयेश। अमर उजाला
हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सुमित ने कहा कि हल्द्वानी में डबल इंजन की सरकार है, इसके बाद भी लोगों को बदहाल सड़क से लेकर बिजली, पानी के संकट से गुजरना पड़ रहा है। इससे जनता त्रस्त हो चुकी है। कहा कि पिछले पांच सालों से हल्द्वानी में विकास कार्य रुक गया है। अगर दस दिनों के अंदर स्थिति में सुधार नहीं होता है तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

विधायक हृदयेश ने कहा कि आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली हल्द्वानी में सड़क बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह पर मार्गों पर गड्ढे हैं। बीते दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण हल्द्वानी शहर की सभी मुख्य सड़कें, कॉलोनियों में पानी भरने के कारण जनता का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। नैनीताल रोड जैसे मुख्य मार्ग पर दो फुट से अधिक पानी भर गया था।
विज्ञापन

मानसून की सभी तैयारियां विफल साबित हुई हैं। हल्द्वानी में जल निकासी की व्यवस्था करने में स्थानीय प्रशासन नाकाम रहा है। कहा कि हल्द्वानी आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक स्व. इंदिरा हृदयेश ने शहरवासियों के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में नलकूपों की व्यवस्था की थी लेकिन वर्तमान में सही रखरखाव न होने के कारण उसका लाभ जनता तक पहुंचाने में सरकार विफल साबित हो रही है।
कहा कि क्षेत्र की जनता को घंटों अघोषित बिजली कटौती की मार से प्रतिदिन जूझना पड़ रहा है। कहा कि मेयर जोगेंद्र रौतेला के प्रति सहानुभूति है। उनकी स्थिति को समझा जा सकता है। इसके साथ ही अतिक्रमण समेत अन्य बात की जा रही है, वह गलत है। एक-एक इंच भूमि सही है और फी होल्ड है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बागड़वाल, कांग्रेस महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed