फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road traffic stalled

तल्ली सेठी के ग्रामीण परेशान

Sun, 29 Oct 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बेतालघाट (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो बेतालघाट (नैनीताल)।  Updated Sun, 29 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Road traffic stalled
सड़क पर यातायात ठप - फोटो : अमर उजाला

बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक का दूरस्थ गांव तल्ली सेटी उपेक्षित है। दो साल पहले गांव तक सड़क बनने के बाद लोगों को गांव के विकास की उम्मीद थी लेकिन सरकारी लापरवाही के चलते ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी है। दो माह पहले शुरू किया गया सड़क चौड़ीकरण का काम ठप हो चुका है। पुराने रास्ते को भी ठीक नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


दो साल पहले रामनगर-बेतालघाट रोड से तल्ली सेटी तक सड़क बनाई गई थी लेकिन उक्त सड़क संकरी होने के कारण भारी वाहन इसमें नहीं चलते थे। कुछ समय पहले परिवहन मंत्री यशपाल आर्य के निर्देश पर विभाग ने उक्त सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू किया लेकिन दो माह से सड़क चौड़ीकरण का काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन


सिंचाई नहर के टूटने से नहर का सारा पानी इस गांव को जाने वाले पैदल मार्ग पर बह रहा है। रोड पर कई जगह पत्थर पड़े हैं। ग्रामीण बताते हैं कि विभागीय ठेकेदार द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए जिस जेसीबी मशीन को लगाया गया है वह बेहद पुरानी होने के कारण आए दिन खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते सौ मीटर भी सड़क चौड़ीकरण का काम नहीं हुआ है। वाहन चालक कच्ची रोड से ही गाड़ियां किसी तरह निकाल ले रहे थे लेकिन अब आधे अधूरे चौड़ीकरण के चलते तल्ली सेटी को जाने वाली सड़क में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इससे तल्ली सेटी, ख़ौला, बवास, सिमतया, चांदपुर गांवों के लोग परेशान हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed