फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road potholes take a toll on Ramnagar tourism

Nainital News: रामनगर के पर्यटन पर सड़क के गड्ढे भारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Road potholes take a toll on Ramnagar tourism

विज्ञापन
रामनगर। मानसून सीजन के बाद अब तक होटल और रिजॉर्ट का कारोबार पटरी पर नहीं लौट सका है। रामनगर-काशीपुर के क्षतिग्रस्त मार्ग के चलते पर्यटक रामनगर आने से बच रहे हैं। वहीं कई पर्यटकों ने अपनी बुकिंग भी कैंसल करा दी है। इसके चलते होटल कारोबारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने बताया कि रामनगर में पांच सौ से अधिक होटल व रिजॉर्ट मौजूद हैं। बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक रामनगर-काशीपुर व मुरादाबाद मार्ग के खराब होने के चलते रामनगर नहीं आ रहे हैं। बताया कि पूर्व में भी कई पर्यटक खराब सड़कों के चलते वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की बात कह चुके हैं। बताया कि केवल सड़क खराब होने के चलते अब तक 20 से अधिक पर्यटक अपनी बुकिंग कैंसिल करा चुके हैं।
विज्ञापन

-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed