फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road Closed in Indo-China Border

कैलाश मानसरोवर के लिए जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Road Closed in Indo-China Border
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के सीमांत के बौन और अंतिम गांव सीपू में फंसे और बीमार लोगों को हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया गया। यहां से उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर ने सोमवार को छह उड़ानें भरीं। गर्ब्यांग, सीपू, बौन, ढाकर से बीमार लोगों को हेलीकॉप्टर से लाया गया। इनमें से 14 लोग ऊपरी माइग्रेशन गांव गए, जबकि 27 लोगों को धारचूला लाया गया।
विज्ञापन

सीपू गांव की प्रधान शांति देवी और जयेंद्र फिरमाल ने सीमांत गांवों में फंसे लोगों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा देने के लिए सरकार का आभार जताया।
डीएम के आदेश पर एडीएम एफआर चौहान और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला हेलीपैड पर मौजूद रहे। एडीएम ने सभी लोगों से धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दांतू के प्रधान जमन दताल और दुग्तु के प्रधान वीरेंद्र दुग्ताल ने सीमांत गांव पूजा, पाठ आदि कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को हेली सेवा देने की मांग की है। इस मौके पर तहसील कार्यालय के प्रधान सहायक महेश जोशी, खाद्य निरीक्षक कृष्ण कुंवर, वरिष्ठ सहायक महेश चंद आदि रहे।
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बारिश के कारण कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर घरों तक सामान लाने के लिए मजबूर हैं।
धारचूला में 17-18 जून की बारिश से तवाघाट से सोबला, सोबला-ढाकर और तवाघाट-लिपुलेख कैलाश मानसरोवर मार्ग लामारी से छियालेक तक क्षतिग्रस्त हो गई है।
पैदल मार्ग और पुल टूटने से तल्ला-मल्ला दारमा घाटी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पांच से 30 किमी पैदल चलकर और जान जोखिम में डालकर तहसील मुख्यालय पहुंच रहे हैं।
बौन निवासी पूर्व प्रधान दान सिंह बोनाल 30 किमी पैदल चलकर धारचूला पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारिश से चीन सीमा की सोबला ढाकर सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। विर्थिंग से नागलिंग के बीच करीब दो किमी सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।
उन्होंने कहा कि इन बदहाल रास्तों से अकेले पैदल यात्रा करना मुश्किल है। पूर्व प्रधान बोनाल ने बताया कि एक माह से पहले सड़क खुलने की उम्मीद नहीं है।
जिला पंचायत सदस्य सुरेश जेठा ने बताया कि तवाघाट से सोबला और सोबला तिजम की ग्रामीण सड़कें भी बंद होने से लोग अपने दैनिक जीवन की जरूरी चीजों को पांच से 10 किमी तक पीठ पर लादकर कई गाड़, गधेरे पार करके पैदल चलने के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने प्रशासन से अतिशीघ्र सड़क खोलने की मांग की है। बीआरओ ने तवाघाट पुल के पास से आगे सोबला की ओर पांच किमी तक छोटी गाड़ियों के लिए सड़क सुचारू कर दी है। गुंजी- कुटी-ज्योलीकांग सड़क भी खोल दी है। लामारी से आगे भी सड़क खोली जा रही है।
व्यास घाटी में पूजा के लिए नहीं जा पाएंगे लोग
धारचूला (पिथौरागढ़)। सड़क बंद होने से व्यास घाटी के लोग पूजा, पाठ आदि जरूरी कार्य के लिए नहीं जा पा रहे हैं। बुदि गांव के प्रधान जगत बुदियाल ने प्रशासन और बीआरओ से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की।

सीपीडब्ल्यूडी के एई कपिल कुमार ने बंद सड़क का निरीक्षण किया। बताया कि दो से तीन किमी की सड़कें पूरी तरह टूट गईं हैं। उन्होंने बताया कि सोबला में वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है। जल्द सड़क खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed