{"_id":"598c9b8c4f1c1ba1018b478c","slug":"rising-mob-240-were-transferred-in-building-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन नामांतरण में उमड़ी भीड़, 240 नामांतरण हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन नामांतरण में उमड़ी भीड़, 240 नामांतरण हुए
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
भवनों का नामांतरण हुअा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में भवन नामांतरण को लेकर कैंप लगाया गया। इसमें 240 नामांतरण हुए। 40 भवन नामांतरण के मालिकों के न पहुंचने पर भी उनके नामांतरण कर दिए गए। लेकिन प्रमाण पत्र इन्हें बाद में दिया जाएगा। मेयर जोगेंद्र रौतेला की ओर से बृहस्पतिवार को निगम में भवन नामांतरण कैंप लगाया गया। इसमें भारी भीड़ उमड़ गई। इस दौरान 240 नामांतरण किए गए। साथ ही इन 240 लोगों को हाथों-हाथ प्रमाण पत्र भी दे दिए गए। उधर 150 लोगों ने नामांतरण फीस भी जमा कराई।
विज्ञापन
कैंप में नहीं पहुंचे 40 लोगों के कागजात पूर्ण होने पर उनका भी नामांतरण कर दिया गया। इसका प्रमाण पत्र लोगों को निगम में पहुंचने के बाद दिया जाएगा। मेयर रौतेला ने बताया कि नामांतरण दिवस में कागजात पूर्ण और फीस जमा न करने वालों को छोड़कर सभी का नामांतरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसा ही कैंप दोबारा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उपनगर आयुक्त नीरज जोशी, सहायक नगर आयुक्त दलीप कपूर, विजेंद्र चौहान आदि थे।
विज्ञापन
25 प्रतिशत टैक्स में पाए छूट
उपनगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि 240 भवन नामांतरण के बाद इन भवन स्वामियों को 15 दिन का समय भवन कर जमा करने के लिए दिया गया है। अगर ये भवन स्वामी 15 दिन में भवन कर और स्वच्छता कर जमा कर देंगे, तो इन लोगों को 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन