{"_id":"69d5596763e6264e020ba5ec","slug":"rising-airfares-lead-to-cancellation-of-tourist-bookings-nainital-news-c-418-1-shld1006-5423-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हवाई किराया बढ़ने से निरस्त हो रही पर्यटकों की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हवाई किराया बढ़ने से निरस्त हो रही पर्यटकों की बुकिंग
Wed, 08 Apr 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। बढ़ते हवाई किराये और अन्य खर्च के चलते पर्यटक बुकिंग निरस्त कर रहे हैं। खासकर गुजरात और महाराष्ट्र से आने वाले पर्यटकों ने बड़ी संख्या में अपनी बुकिंग रद्द की हैं। होटल संचालकों का कहना है कि पहले से बुक किए गए टूर और ठहरने के कार्यक्रम अब लगातार रद्द हो रहे हैं जिससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। स्थानीय ट्रांसपोर्ट के किराये में भी बढ़ोतरी हुई है जिससे टूर ऑपरेटरों के लिए पैकेज तैयार करना महंगा हो गया है। बढ़ती लागत के कारण कई पर्यटक पैकेज लेने से पीछे हट रहे हैं और टूर ऑपरेटरों के हाथ से बुकिंग निकल रही है। उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सलाहकार प्रवीण शर्मा ने बताया कि अकेले उनके होटल में पिछले 15 दिनों के भीतर करीब 10 ग्रुप अपनी बुकिंग निरस्त कर चुके हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में पर्यटन कारोबार को और नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन