{"_id":"6840b1d8967294dbcf0c0f46","slug":"rishabh-joshi-of-kathgodam-will-be-seen-in-the-lead-role-in-the-web-series-dhat-teri-haldwani-news-c-8-1-hld1029-575823-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वेब सीरीज धत तेरी में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे काठगोदाम के ऋषभ जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वेब सीरीज धत तेरी में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे काठगोदाम के ऋषभ जोशी
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाई-बहन के रिश्तों की उलझनों, तकरार और अपनापन से भरी अनकही भावनाओं को उजागर करती वेब सीरीज धत तेरी यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो गई है। आठ एपिसोड में बनी यह फिल्म फील गुड ड्रामेडी, रिश्तों की गर्माहट और जिंदगी के छोटे-छोटे लम्हों की अहमियत से रूबरू कराती है।
सीरीज़ में मुख्य भूमिका काठगोदाम निवासी ऋषभ जोशी ने निभाई है। इस फिल्म में ऋषभ ने रिहान का किरदार निभाया है। फोन पर हुई बातचीत में ऋषभ ने बताया कि एक ऐसा बड़ा भाई जो कभी टोका-टोकी करता है तो कभी चुपचाप देखभाल करता है। उनका किरदार हर घर में किसी न किसी को अपना-सा लगेगा।बताया कि प्रत्येक एपिसोड 20 मिनट का है जिसमें हास्य, भावनाएं और रिश्तों की गहराई को बेहद सादगी और प्रभावशाली अंदाज़ में दिखाया गया है। उनका कहना है कि भविष्य में यह सीरीज़ किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिलेगी। ऋषभ इससे पहले जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही फिल्म कौशलजी बनाम कौशलजी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।