फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rice supply in Kumaon stalled

कुमाऊं में चावल की आपूर्ति ठप

Tue, 05 Sep 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Tue, 05 Sep 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rice supply in Kumaon stalled
कुमाऊं में चावल की आपूर्ति ठप - फोटो : amar ujala
राज्य भंडारण निगम के 39 कर्मचारी आठ महीने के वेतन की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इससे पूरे कुमाऊं में चावल की आपूर्ति ठप हो गई है। उधर, मंडी स्टेट पूल के गोदाम में किसी भी मिल का चावल नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग चावल मिलों से खराब चावल बदलवा रहा है। मिलों की ओर से आए चावल की जांच राज्य भंडारण निगम के तकनीकी कर्मचारी कर रहे हैं। सोमवार से राज्य भंडारण निगम के सभी 39 कर्मचारी आठ माह के वेतन की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश में चले गए।
विज्ञापन


दो दिन छुट्टी और सोमवार को एसडब्ल्यूसी के कर्मचारियों के गोदाम में नहीं पहुंचने से तीन दिन से मंडी स्टेट पूल के गोदाम में चावल नहीं उतरा है। इससे पूरे कुमाऊं में चावल की आपूर्ति ठप हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा, चमोली में तीन माह से नहीं मिला चावल 

मंडी और कमलुवागांजा गोदाम में खराब चावल भरे होने और मिलों की ओर से चावल बदलने में देरी करने की वजह से अल्मोड़ा और चमोली जिले में तीन माह से चावल का कोटा नहीं मिल सका है। नैनीताल जिले में दो माह से राशन कार्ड धारकों को चावल नहीं मिल पाया है। 

नोटिस के आठ दिन बीते, कमलुवागांजा में नहीं आया चावल

चावल के सैंपल फेल होने के बाद संभागीय खाद्य नियंत्रक की ओर से बनायी गई छंटाई टीम ने आठ दिन पहले बाजपुर की चावल मिलों को नोटिस भेजा था। इसमें तीन दिन में मानकों के अनुसार चावल भेजने को कहा गया था।

चावल नहीं भेजने की दशा में मिलों को काली सूची में डालने की चेतावनी दी थी लेकिन छंटाई टीम की ओर से दो रिमाइंडर भेजने के बाद भी मिलों ने अभी तक सही चावल नहीं भेजा है। उसके बाद भी विभाग की ओर से मिलों को काली सूची में नहीं डाला गया है। 


मेरी जानकारी में अल्मोड़ा, चमोली और नैनीताल में चावल नहीं जाने की जानकारी नहीं है। एसडब्ल्यूसी के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से गोदाम में चावल नहीं उतर पा रहा है।
- वीएस धानिक आरएफसी कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed