फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rice not recovered

चावल की रिकवरी नहीं हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rice not recovered
हल्द्वानी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग समय सीमा खत्म होने के बाद भी राइस मिलों से चावल की रिकवरी नहीं कर पाया है। अब विभाग ने रिकवरी करने की समय सीमा 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। अब मात्र 16 दिन में 84414 मीट्रिक टन चावल की रिकवरी कैसे होगी।
विज्ञापन

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सरकारी तौल केंद्रों और कमीशन एजेंट के माध्यम से धान की खरीद करता है। खरीदे गए धान को राइस मिलों को कूटने के लिए देता है और उनसे एक क्विंटल धान पर 67 किलो चावल रिकवरी के रूप में लेता है। एक अप्रैल से धान खरीद शुरू हुई थी। चावल रिकवरी की समय सीमा 30 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन अभी तक रिकवरी नहीं हो पाई है। अब इसकी समय सीमा 31 जुलाई कर दी गई है, लेकिन इस तिथि तक भी रिकवरी मुश्किल है। विभाग ने राइस मिलों से अभी 84414 मीट्रिक टन रिकवरी करनी है। उधर सूत्रों के अनुसार विभाग ने भारत सरकार को पत्र भेजकर चावल रिकवरी की तिथि बढ़ाने की समय सीमा 31 अगस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट :-
गोदामों में जगह नहीं होने के कारण रिकवरी नहीं हो पाई। अब गोदाम खाली हो गए हैं। चावल की रिकवरी हो रही है। 31 अगस्त तक पूरी रिकवरी कर ली जाएगी।
-अशोक कुमार आर्या, डिप्टी आरएमओ, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed