फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pensioners honored in Dwarahat on Pensioner's Day

21वें पेंशनर दिवस पर द्वाराहाट में सम्मानित हुए आठ वरिष्ठ पेंशनर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Pensioners honored in Dwarahat on Pensioner's Day
वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित करते अतिथि। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन शाखा और पूर्व सैनिक संगठन की ओर से 21वां पेंशनर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। आठ वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अशोक रंजन मिश्रा ने पेंशनरों के लिए संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पेंशनरों के लिए बैंक में अलग काउंटर लगाने की मांग भी उठी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वाराहाट शाखा के प्रबंधक अशोक रंजन मिश्रा और विशिष्ट अतिथि पीएनबी के प्रबंधक सुंदर लाल सुमन ने सिविल पेंशनर्स के चार और पूर्व सैनिक संगठन के चार वरिष्ठ पेंशनरों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रेम बल्लभ, बिशन सिंह कैड़ा, माधवी देवी, चंपा मठपाल, जशोद सिंह, यशोद सिंह, आनंदी देवी और चंद्रा देवी शामिल रहीं। समारोह में पेंशनरों की पेंशन संबंधी त्रुटियों, वरिष्ठ पेंशनरों के लिए बैंक में एक अलग काउंटर लगाने, बैंक संबंधी मामलों, सिविल पेंशनरों की अंशदाई स्वास्थ्य योजना आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

समारोह को ओम प्रकाश हरबोला, गोविंद बल्लभ जोशी, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन के शाखा अध्यक्ष केपीएस अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष नंदा बल्लभ मठपाल, लीलाधर मठपाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर बचे सिंह बिष्ट, चंदन सिंह, मोहन चंद्र जोशी, मानसिंह अधिकारी, बसंत लाल साह,सुधीर लाल, देवी राम, डीएस संगेला, मोहनराम, गीता बिष्ट, केवी आर्या, तारा दत्त कांडपाल ,रतन सिंह रौतेला, किशोरी लाल, त्रिलोक सिंह बजेठा सहित दोनों संगठनों के भारी संख्या में पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर मौजूद रहे। संचालन विनोद जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed