फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Review meeting of Kumaon Commissioner Deepak Rawat in nainital

IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की समीक्षा बैठक, कहा- लापरवाह ठेकेदारों का टेंडर निरस्त करें

Wed, 28 Aug 2024 01:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Aug 2024 01:08 PM IST
सार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही त्वरित गति से सड़कें सुधारीं जाएं। दुर्घटना संभावित स्थल चौड़े किए जाएं और बोर्ड भी लगाएं।

विज्ञापन
Review meeting of Kumaon Commissioner Deepak Rawat in nainital
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही त्वरित गति से सड़कें सुधारीं जाएं। दुर्घटना संभावित स्थल चौड़े किए जाएं और बोर्ड भी लगाएं।

विज्ञापन

आयुक्त मंगलवार को कुमाऊं भर में पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत के सड़क संबंधी कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। जिला विकास प्राधिकरण में आयोजित बैठक में आयुक्त ने मंदिरमाला मिशन के तहत बनने वाले कैंचीधाम ब्रिज और पार्किंग कार्य के बारे में भी जाना।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: मैं अपनी मर्जी से जा रहा हूं, मुझे खोजने की कोशिश ना की जाए...नोट लिखकर छात्र लापता, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि काशीपुर से ठाकुरद्वारा बाईपास निर्माण कार्यों में मुआवजा, कब्जा आदि की दिक्कतें जल्द दूर करें। खटीमा में जगबुड़ा पुल से नेपाल को जोड़ने वाली चार किलोमीटर लंबी सड़क की भी समीक्षा की। पीएमजीएसवाई के अधिकारी से वाइब्रेंट विलेज की भी जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कि काम में लापरवाही या देरी करने वाली कार्यदायी संस्था और ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई कर टेंडर निरस्त कर दें और नया टेंडर जारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed