फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Result will come before June 10

दस जून से पहले आएगा परीक्षाफल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Result will come before June 10
रामनगर बोर्ड कार्यालय में परीक्षाफल तैयारियों की जानकारी लेते हुए बोर्ड निदेशक आरके कुंवर। - फोटो : RAMNAGAR
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इन दिनों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम तैयार करने में जुटा है। बोर्ड की तैयारियों का जायजा लेने निदेशक बुधवार को परिषद कार्यालय पहुंचे। निदेशक ने बताया कि बोर्ड 10 जून से पहले परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।
विज्ञापन

रामनगर बोर्ड कार्यालय पहुंचे निदेशक आरके कुंवर ने परीक्षा परिणाम को लेकर यहां चल रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की करीब 13 लाख उत्तर पुस्तिकाों का मूल्यांकन कराया। इस बार उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से 19 अप्रैल तक हुईं थीं। इसमें हाईस्कूल के 1.20 लाख और इंटरमीडिएट के 1,13170 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनसेट
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज का किया निरीक्षण
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के निदेशक आरके कुंवर ने राजकीय इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय, टिंकरिंग लैब, वर्चुअल क्लासरूम, आईटी लैब, टूरिज्म एंड हाउस कीपिंग, एनसीसी कक्ष, राष्ट्रीय सेवा योजना कक्ष आदि का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। इस मौके पर सचिव डॉ. नीता तिवारी, अपर सचिव एनसी पाठक, बीएमएस रावत, उपसचिव सीपी रतूड़ी और राइंका के प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण, डॉ. पंकज जैन, राजेंद्र प्रसाद देवरानी, कौशिक मिश्रा, एसएस रावत, जनार्दन पांडे, महीपाल सिंह मनराल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed