{"_id":"5929c62c4f1c1bbf47536491","slug":"responding-to-the-minister-arm-sent-to-headquarters-from-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री को जवाब दिया तो अल्मोड़ा से मुख्यालय भेज दिए गए एआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री को जवाब दिया तो अल्मोड़ा से मुख्यालय भेज दिए गए एआरएम
कीर्तिराज रुमाल
Updated Sun, 28 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालघाट से दिल्ली को चलने वाली बस का संचालन प्रभावित होने से नाराज परिवहन मंत्री को जवाब देना एआरएम अल्मोड़ा को महंगा पड़ गया। परिवहन मंत्री ने बगैर जांच के ही एआरएम को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय में संबद्ध कर दिया। एमडी परिवहन ने भी मंत्री का फरमान मिलते ही तुरंत फैक्स के माध्यम से एआरएम को संबद्धता के आदेश दे दिण्।
विज्ञापन
22 मई को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाली के पास बस में बोल्डर गिरने से पांच महिलाओं की मौत के बाद बसों का रूट डाइवर्ट कर दिया था। बेतालघाट से दिल्ली के लिए पखवाड़ा पूर्व ही बस सेवा शुरू हुई थी।
विज्ञापन
रूट डाइवर्ट होने से यह बस सेवा भी बाधित हो गई। इससे परिवहन मंत्री नाराज हो गये थे। सूत्रों के मुताबिक, परिवहन मंत्री ने एआरएम अल्मोड़ा विजय तिवारी को फोन पर तलब करते हुए गहरी नाराजगी जताई। एआरएम का कहना था कि रूट को प्रशासन ने डाइवर्ट किया था, लेकिन परिवहन मंत्री मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
मंत्री से तर्क करने से मामला गरमा गया। इसके तुरंत बाद परिवहन मंत्री ने तत्काल प्रभाव ने एआरएम को मुख्यालय में संबद्ध कर दिया। एमडी परिवहन बृजेश संत ने मंत्री का फरमान मिलते ही फैक्स के माध्यम से संबद्धता के आदेश जारी कर दिए।
सूत्रों का कहना है कि काठगोदाम आरएम कार्यालय में तैनात एक यातायात अधीक्षक या एआरएम पिथौरागढ़ को अल्मोड़ा एआरम का प्रभार दिये जाने की तैयारी चल रही है।
परिवहन मंत्री और अल्मोड़ा एआरएम के बीच के हुआ विवाद मेरे संज्ञान में नहीं हैं। अल्मोड़ा के एआरएम को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय में संबद्ध किया गया है। एक या दो दिन के भीतर अल्मोड़ा एआरएम पद पर नई तैनाती हो जाएगी। एआरएम का तबादला जनहित में किया गया है।
कुशीराम , मंडलीय प्रबंधक (संचालन)
22 को अल्मोड़ा-भवाली मार्ग पर हादसा होने के बाद प्रशासन ने रूट डाइवर्ट किया था। इसमें मेरी या परिवहन निगम की कोई भूमिका नहीं थी। रूट डाइवर्ट होने से बेतालघाट से भी बस सेवा प्रभावित हुई थी। मैंने परिवहन मंत्री को वस्तुस्थिति की जानकारी फोन पर दी थी।
विजय तिवारी, एआरएम