फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Resolve to take the achievements of the central and state government to the people

केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Resolve to take the achievements of the central and state government to the people
नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में नगर मंडल कार्यसमिति को संबोधित करते पूर्व दर्जा मंत्री प्रकाश - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। भाजपा नगर मंडल नैनीताल की कार्य समिति की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कराए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। तय किया गया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीएम मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को राज्य अतिथि गृह में हुई बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रकाश हर्बोला और विधायक सरिता आर्या ने किया। मुख्य अतिथि हर्बोला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोग भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, दयाकिशन पोखरिया, शांति मेहरा, हरीश भट्ट, विश्वकेतु वैद्य, विमला अधिकारी, संजय कुमार, कंचन पंत, मोहन नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: बिष्ट
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें। कहा कि आगामी दिनों में बूथ सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें प्रत्येक बूथ को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत करना है।

भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं के समक्ष रखीं। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मंडल प्रभारी प्रताप बोरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, दिनेश महरा, हरीश बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान, किशोरी लाल, विजयपाल रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed