फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Reslron met school children in Ramnagar

44 रेसलर रेंजर लोजेज रिसोर्ट अमगढ़ी में ठहरे

Wed, 24 Feb 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर। Updated Wed, 24 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Reslron met school children in Ramnagar

 हल्द्वानी में आज होने वाले खली मेगा शोे के लिए 44 रेसलर रेंजर लोजेज रिसोर्ट अमगढ़ी में ठहरे हुए हैं। रेसलरो के खान पान के लिए रिसोर्ट में एक से बढ़कर एक लजीज डिसेस बनाए गए। जिनका रेसलरों ने भरपुर आनंद लिया। वहीं द् ग्रेट खली अपने साथ र्ड्राई फूट, अंडे की क्रेट, फल लेकर आए।

विज्ञापन


होटल के डायरेक्टर अंश शर्मा ने बताया सोमवार की रात दो बजे खली अपने 27 रेसलरों के साथ रामनगर स्थित रेंजर लोजेज रिसोर्ट में पहुंचे। थकान अधिक होने पर खली ने सुबह 12 बजे तक नींद निकाली।
विज्ञापन


 12 बजे उठकर 12:30 पर ब्रेकफास्ट, उसके बाद रिसोर्ट में चहलकदमी भी की। ब्रेकफास्ट में उन्होंने पुहा, दो तंदूरी पराठे, चार सेंडविच, छह कटोरे दलिया, छह अंडो का आमलेट, छह वॉयल अंडे, एक गिलास जूस लिया। साथ ही अंकुरित सलाद, सोसेस सलामी, अमेरिक कॉन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के स्नेक में खली के लिए चिकन अफगानी, चिली, मशरूम टिक्का, मच्छी, कबाब, जंगली कबाब, पनीर टिक्का बनाया गया था। लेकिन खली के देर शाम तक हल्द्वानी में ही रहने के चलते स्नेक प्रोग्राम रद्द कर दिया गया।

 जबकि रात के लिए कड़ाई वेच, मिक्स दाल, पनीर पंजाबी, तंदूरी फिस, चिकन भर्ता, मटन मशाला, मेवाड़ी आईसक्रीम, नॉन, रोटी चावल बनाया गया। इसके अलावा खली अपने साथ डाई फूट, अंडे की क्रेट, फल भी साथ लेकर आए हैं।

 मंगलवार को हल्द्वानी जाने से पहले खली ने रिसोर्ट में बैठे-बैठे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने गोल्फ पाल्ट व एटीवी चलाकर अपना कुछ समय बिताया। दोपहर एक बजे खली हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।


यूनाईटेड स्टेट के रोफल सोबान, लिओवन के चीर स्टोफ, जोसेफ यूनाईटेड स्टेट के टीमोथी, यूनाईटेड स्टेटा के ब्रेन क्रिस्टोफट, मिचवल स्वान, कनाडा के स्वान मिचवल, साउथ अफ्रीका के फिलिप पाउल, कनाड़ा के चेल्सी ग्रीन, यूएसए के एंथनी, केटिल सारनेल, कनाडा के युवराज सिंह, पीटर लारेंस, यूएसए से जर्मन मैनल, जास्टिस ब्रान, मारी संथना मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed