{"_id":"5e5189028ebc3ef3b13b691f","slug":"resignation-of-professor-of-radiology-department-haldwani-news-hld3747101152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर का इस्तीफा
Sun, 23 Feb 2020 10:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. पंकज महेश ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। वहीं, बाल रोग विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर का देहरादून मेडिकल कॉलेज में एसो. प्रोफेसर पद पर चयन हो गया। वह भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज को छोड़ देंगे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इस्तीफे का दौर चल रहा है।
कुछ समय पहले चिकित्सा अधीक्षक पद से डॉ. अरुण जोशी ने इस्तीफा दे दिया था। उन्हें भी मनाने की कोशिश चल रही थी, इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रगति ने इस्तीफे की पेशकश की। अब रेडियोलॉजी विभाग के ही प्रोफेसर डॉ. पंकज महेश ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
19 फरवरी को सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में टीम ने परख इमेजिेंग सेंटर में छापा मारा था। इस सेंटर से भी डॉ. महेश के जुड़ने और कथित तौर पर प्राइवेट प्रैक्टिस करने की बात कही जा रही थी। इसके बाद डीएम सविन बंसल ने मामले की जांच भी कराने का फैसला किया। इसके लिए एक टीम का गठन भी किया गया। अब डॉ. पंकज महेश ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा ने इस्तीफा दिए जाने की पुष्टि की है। उनके अनुसार डॉ. पंकज का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। उनसे वार्ता की गई। इसके बाद उन्होंने आगे सेवा देने की बात कही है। डॉ. प्रगति वर्मा से बात की गई, लेकिन उन्होंने आगे कार्य करने से असमर्थता जताई है। प्राचार्य के अनुसार रेडियोलॉजी के प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के जाने से से पीजी की सीटों की मान्यता(एमसीआई के नियमानुसार) पर संकट खड़ा हो जाता।