फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rent for maxi and buses going to Kainchi Dham fixed

Kainchi Mela: कैंची जाने वाली मैक्सी और बसों का किराया हुआ तय, प्रशासन-परिवहन निगम के अधिकारियों ने बैठक की

Thu, 13 Jun 2024 01:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Jun 2024 01:37 PM IST
सार

Kainchi Mela: 15 जून को कैंची मेले के दौरान जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों से भवाली तक के लिए 350 मैक्सी और 80 बसों को शटल सेवा के रूप में लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Rent for maxi and buses going to Kainchi Dham fixed
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

15 जून को कैंची मेले के दौरान जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों से भवाली तक के लिए 350 मैक्सी और 80 बसों को शटल सेवा के रूप में लगाया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर मैक्सी और बसों का किराया भी तय कर लिया गया है। मैक्सी का किराया 50 से 80 रुपये तक और शटल सेवा में लगने वाली बस का किराया 20 रुपये से 100 रुपये तक रखा गया है।

प्रशासनिक और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बीच बुधवार को यहां हुई बैठक में 15 जून के लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि भवाली में पालिका पार्किंग व फ्रूट मार्केट, नैनी बैंड-1, फरसौली, भीमताल में विकास भवन के समीप मिनी स्टेडियम व रामलीला मैदान, सैनिटोरियम में नैनी बैंड-2 व रातीघाट बाइपास, पैट्रोल पंप के समीप, कैंची धाम पार्किंग, खैरना से पनीराम ढाबा तक, हल्द्वानी रोडवेज से सैनिटोरियम तक व रेलवे स्टेशन काठगोदाम से सैनिटोरियम तक शटल प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। अलग अलग स्थानों पर बनाई जाने वाली पार्किंग स्थलों में 2800 से अधिक चौपहिया और डेढ़ हजार से अधिक दोपहिया वाहनों को पार्क कराया जाएगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस, लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद; जानें अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैंची जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम व केमू की बसों को लिया गया है। इसके अलावा कुछ बसों को आरक्षित भी रखा गया है जिन्हें जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जाएगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और आरटीओ अमित सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed