{"_id":"89bb2fc3d024aff94bcc5c1ad5843924","slug":"remove-encroachments-in-the-afternoon-evening-and-punishment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में अतिक्रमण हटा, शाम को फिर सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में अतिक्रमण हटा, शाम को फिर सजा
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी अतिक्रमण हटाओ अभियान महज खानापूर्ति तक सीमित रहा। सड़क पर रखे एक दर्जन से अधिक बोर्ड जब्त कर लिए गए और दोबारा फुटपाथ पर सामान मिलने पर दस हजार रुपये का चालान करने की चेतावनी दी गई। तीन घंटे तक चले अभियान की शाम को हवा निकल गई और फुटपाथ पर फिर बाजार सज गया।
विज्ञापन
मुखानी से दमुवाढूंगा को जाने वाली रोड पर फुटपाथ पर सजे बाजार और अतिक्रमण की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला की खबर को जिलाधिकारी दीपक रावत ने गंभीरता से लिया और फुटपाथ से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश मातहतों को दिए।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान तीन घंटे तक चला। सड़क पर रखे एक दर्जन से अधिक बोर्ड जब्त कर लिए गए। हालांकि दल-बल आते देख कई दुकानदारों ने फुटपाथ से अपना सामान समेट लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने फुटपाथ पर दोबारा सामान मिलने पर दस हजार रुपये का चालान करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस की टीम के जाने के साथ ही फुटपाथ पर दोबारा सामान सज गया। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने कहा कि फुटपाथ पर किसी भी हाल में सामान नहीं लगने दिया जाएगा। आज चेतावनी देकर छोड़ दिया है दोबारा सामान मिला तो चालान काटेगा।