फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Removal of encroachment from Khurpatal lake continues, four structures demolished

Nainital News: खुर्पाताल झील से अतिक्रमण हटाना जारी, चार निर्माण ध्वस्त

Sat, 04 Apr 2026 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Removal of encroachment from Khurpatal lake continues, four structures demolished
नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने खुर्पाताल झील के 30 मीटर दायरे में अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को भी कार्रवाई की। इस दौरान चार अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए और संबंधितों पर चालान भी किया गया।
विज्ञापन


यह कार्रवाई कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की नाराजगी के बाद शुरू हुई है। उन्होंने हाल ही में झील के आसपास बने होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आपत्ति जताई थी। आयुक्त ने डीडीए सचिव को एक सहायक अभियंता और एक कनिष्ठ अभियंता का वेतन रोकने का आदेश दिया था और अतिक्रमण हटाने को कहा था। डीडीए सचिव विजयनाथ शुक्ला के निर्देश पर बृहस्पतिवार को भी चार अतिक्रमण हटाए गए थे। सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जेड ये लेकफ्रंट और अल्लूर लेकफ्रंट सहित दो रेजिडेंशियल अतिक्रमण ढहाए गए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि झील के निर्धारित दायरे में किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed