फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Relief from traffic jams at Kainchi Dham; nine crore rupees received for the Doonikhal to Ratighat road

Nainital News: कैंची धाम में जाम से मिलेगी निजात, दूनीखाल से रातीघाट मार्ग के लिए मिले नौ करोड़

Fri, 10 Oct 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 10 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Relief from traffic jams at Kainchi Dham; nine crore rupees received for the Doonikhal to Ratighat road
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में जाम से निजात के लिए शासन से दूनीखाल-रातीघाट बाईपास मोटर मार्ग के लिए द्वितीय चरण की स्वीकृति के साथ 9.81 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। धनराशि स्वीकृत होने के साथ बाईपास निर्माण के कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

बाईपास बनने से अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, धारचूला से हल्द्वानी की ओर आने और जाने वाले यात्रियों को कैंची धाम न जाकर रातीघाट, दूनीखाल से सेनिटोरियम होते हुए आवाजाही करने से जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से सेनिटोरियम से रातीघाट तक 19 किमी बाईपास का निर्माण कार्य किया जाना है। विभाग की ओर से पूर्व में सेनिटोरियम में दूनीखाल तक आठ किमी डेढ़ लेन का निर्माण कार्य 12.14 करोड़ से किया जा चुका है। शेष 10.50 किलोमीटर सड़क पर 5.5 करोड़ की लागत से सड़क कटिंग का कार्य किया जा रहा है। शासन से अब द्वितीय चरण में सड़क निर्माण के लिए 9.81 करोड़ की स्वीकृति दे दी गई है। सड़क पर 9.36 करोड़ की लागत से 74 मीटर का टू लेन पुल का निर्माण कार्य भी किया जाना है। पुल के निर्माण कार्य के लिए जल्द धनराशि स्वीकृत होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन



वीकेंड पर रहता है वाहनों का दबाव

कैंची धाम में श्रद्धालुओं के वाहनों का दबाव बढ़ने से वीकेंड और पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सेनिटोरियम से रातीघाट तक बाईपास निर्माण की घोषणा की थी। बाईपास का निर्माण पूरा होने से वीकेंड पर वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शासन से दूनीखाल से रातीघाट बाईपास मोटर मार्ग पर द्वितीय चरण के निर्माण कार्य के लिए 9.81 करोड़ की स्वीकृति मिली है। धनराशि मिलने के साथ निर्माण कार्य में तेजी आएगी। सड़क पर एक पुल का निर्माण कार्य भी होना है। बाईपास बनने के बाद कैंची धाम में जाम की समस्या से निजात मिल पाएगी।

- रत्नेश सक्सेना, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed