फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Red in Hotel of Haldwani

होटल में छापा मारने का मामला गरमाया गिरगी गाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Red in Hotel of Haldwani
हल्द्वानी। रोडवेज के पास एक होटल में छापा मारने का मामला गहराता जा रहा है। छापे को लेकर पुलिसकर्मी दो फाड़ हो गए हैं और एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। संकेत मिले हैं कि विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

रोडवेज समीप एक होटल में गौलापार के चर्चित सट्टेबाज की सूचना पर पुलिस के दो कर्मचारियों ने छापा मार दिया था लेकिन सट्टेबाज पुलिस के हाथ नहीं लगा। होटल में उस समय भाजपा के एक नेता भी मौजूद थे। छापा मारने की जानकारी बनभूलपुरा पुलिस को भी नहीं थी। इस मामले को लेकर पुलिस के दो पक्षों में कहासुनी भी हुई थी। एसएसपी ने इस मामले में सीओ हल्द्वानी को जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीओ इस मामले की जांच करने के लिए पुलिसकर्मियों और होटल प्रबंधन का बयान लेना शुरू कर दिया। आरोप प्रत्यारोप लगा रहे पुलिसकर्मियों के पास एक दूसरे के खिलाफ रिकार्ड मौैजूद हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कोई विवाद नहीं होगा। आवश्यकता पड़ने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने फिलहाल छापा मारने वाले दो पुलिसकर्मियों को एक घटना का खुलासा करने के लिए नैनीताल में भेज दिया है। इधर, होटल मालिक भी भाजपा नेता के सहारे अपनी पैरवी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed