{"_id":"6096d7918ebc3e96fc0d80c4","slug":"recruitment-of-doctors-started-for-500-bed-kovid-hospital-haldwani-news-hld4237945124","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 बेड के कोविड अस्पताल के लिए डॉक्टरों की भर्ती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 बेड के कोविड अस्पताल के लिए डॉक्टरों की भर्ती शुरू
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे पांच सौ बेड के अस्पताल के लिए डॉक्टर को तैनात करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शनिवार से प्रारंभ हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार करीब दो सौ डॉक्टरों की भर्ती करने की योजना है। इसी तरह नर्सिंग समेत अन्य स्टाफ को भर्ती करने का प्रयास शुरू किया गया है।
मेडिकल कॉलेज परिसर में पांच सौ बेड के अस्पताल का भवन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश के अनुसार नए अस्पताल के लिए एमबीबीएस, सीनियर रेजीडेंट, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के लिए करीब दो सौ डॉक्टरों की भर्ती करने की योजना है। शनिवार से इंटरव्यू प्रारंभ कर दिए गए हैं। पहले दिन दो एसआर और एक कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। इसी तरह नर्सिंग समेत अन्य स्टाफ की भर्ती के लिए प्रयास किया जा रहा है। करीब दो सौ पदों पर नर्स, पैरामेडिकल, वार्ड ब्वाय आदि को भर्ती करने की मंशा है। इस संबंध में उपनल समेत अन्य एजेंसियों से संपर्क किया गया है।
लगातार होंगे इंटरव्यू
हल्द्वानी। प्राचार्य के अनुसार डॉक्टरों की भर्ती के लिए इंटरव्यू लगातार होंगे। इच्छुक व्यक्ति प्राचार्य कार्यालय में आवेदन कर सकता है। इसके बाद इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट शुरू हुआ, एंबुलेंस भी तैयार
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। इस प्लांट से करीब 125 सिलिंडर आक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। इससे अस्पताल की ऑक्सीजन सिलिंडर पर निर्भरता कुछ कम होगी। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इनोवा वाहन में पार्टिशन कर एंबुलेंस को तैयार किया जा रहा है। इसमें आक्सीजन की व्यवस्था होगी। जैसे-जैसे यह तैयार होती जाएंगी, उन्हें ब्लाकों में भेजा जाता रहेगा। प्रत्येक ब्लाक में तीन से चार इस तरह की एंबुलेंस देने की योजना है। अभी तक दो एंबुलेंस तैयार हो गई हैं। इस व्यवस्था से आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मरीज को एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी। इनका संचालन भी ब्लाकों के माध्यम से होगा।
सीएम ने नए अस्पताल, ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछा
हल्द्वानी। सीएम तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी से ऑक्सीजन की उपलब्धता, निर्माणाधीन पांच सौ के बेड के अस्पताल आदि के बारे में पूछा। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए तीस मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है। डीएम ने बताया कि मीडिया कर्मियों को कैंप के माध्यम से टीका लगाया जाएगा। यह टीका रामपुर रोड पर अग्रसेन भवन में लगाने की योजना है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया निर्माणाधीन कोविड अस्पताल के लिए बिजली विभाग आदि के लिए आवश्यक धनराशि भी जारी हो गई है।